मुगलसराय: डीडीयू रेल मंडल के डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन से बिना टिकट यात्रा कर रहे 308 व्यक्ति पकड़े गए
शुक्रवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल द्वारा बिना टिकट यात्रा करने वालो के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे अनियमित पाए गए लगभग 248 यात्रियों से जुर्माने के रूप में लगभग 1,28,285/- रुपए का राजस्व अर्जित किया गया तथा अन्य 60 यात्रियों को रेलवे एक्ट के तहत रेलवे न्यायिक मैजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। रेलवे अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।