सोहागपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र के पांचगांव में अज्ञात कारण से युवक ने फांसी लगाई, मौत, पुलिस मौके पर
शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पचगांव में कोरी समाज के एक युवक ने अज्ञात कारण से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, घटना की सूचना लगते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल पर जुड़ गई है,पुलिस ने मंगलवार को लगभग 12:30 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि अज्ञात कारण से युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है मामले पर विवेचना की जा रही है।