प्रतापपुर: प्रतापपुर में मानव-वन्य जीव संघर्ष रोकथाम को लेकर वन विभाग और विधिक सेवा समिति की बैठक
प्रतापपुर में बुधवार दोपहर 1 बजे मानव-वन्य जीव संघर्ष जागरूकता अभियान (H.W.C. 2025) के तहत जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति प्रतापपुर की अध्यक्षता में वन विभाग के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मानव-वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में प्रभावित लोगों को समय पर और प्रभावी कानूनी सहायता एवं आवश्यक समर्थन उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई।