अनूपपुर: फुनगा के पास तेज रफ्तार बाइक गाय से टकराई, युवक गंभीर रूप से घायल
जिले के फुनगा क्षेत्र के पास रविवार रात एक तेज रफ्तार दोपहिया वाहन गाय से टकरा गया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान विजय साहू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार विजय साहू अनूपपुर से कोतमा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रात लगभग 8 बजे फुनगा के पास अचानक सामने आई गाय से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए।