पेण्ड्रा: पेंड्रारोड़ अनूपपुर मार्ग पर लालपुर के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, कार नाले में गिरी; दो गंभीर घायल
पेंड्रा रोड़-अनूपपुर मार्ग पर स्थित लालपुर गांव के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। हादसे में कार चालक और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए, जबकि कार सड़क से नाले में गिर गई।