मंगलवार को लगभग दोपहर 12 बजे तहसील अनूपपुर अंतर्गत ग्राम हरद निवासी श्री बिकनू ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर स्वरोजगार स्थापित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने शासन की योजनाओं के तहत सहयोग की मांग की है, ताकि स्वावलंबन की दिशा में कदम बढ़ाया जा सके।