राहतगढ़: शिकारपुर: निःशुल्क कन्यादान विवाह का केंद्र, 32 वर्षों से निभाई जा रही अनूठी परंपरा
गौरतलब है कि, बुंदेलखंड क्षेत्र के सुरखी विधानसभा अंतर्गत राहतगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत शिकारपुर सामाजिक समरसता और सेवा भावना की मिसाल बनी हुई है। यहां पिछले लगातार 32 वर्षों से निःशुल्क कन्यादान वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जो क्षेत्र में एक प्रेरणादायक परंपरा के रूप में स्थापित हो चुका है। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में आर्थिक रूप से कमजोर प