मुरैना नगर: नीट परीक्षा से पहले मुरैना SP ने किया 7 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण,सख्त सुरक्षा व्यवस्था देख नकल माफियाओं में हड़कंप।
नीट-यूजी 2026 परीक्षा से पहले मुरैना एसपी धर्मराज मीना ने 7 परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था जांची।प्रवेश द्वार, फ्रिस्किंग,सीसीटीवी, स्ट्रॉन्ग रूम,पार्किंग और यातायात प्रबंधन का जायजा लिया। अधिकारियों को सघन जांच,प्रतिबंधित सामग्री रोकने और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।सोशल मीडिया पर भी निगरानी भी बढ़ाई गई।