बलिया: 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
Ballia, Ballia | Jun 19, 2026 जिले में 21 जून को आयोजित होने वाली नीट (NEET) परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। बैठक में परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।