पाटी: पाटी थाना प्रांगण में पुलिस ने यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक, कहा- नई बाइक लेने पर हेलमेट लेना न भूलें
Pati, Barwani | Apr 13, 2026 सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान के तहत थाना प्रभारी रामदास यादव व पुलिस टीम ने आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से आए ग्रामीणों को थाना प्रांगण में यातायात नियमों के संबंध में आवश्यक जानकारी देकर जागरूक किया गया। जिसमें ट्रैफिक संकेत, गति सीमा के भीतर गाड़ी चलाना, हेलमेट और सीट बेल्ट पहनना, शराब पीकर वाहन न चलाने के लिए जागरूक किया।