टिमरनी: हरदा-टिमरनी के 600 खिलाड़ियों ने लिया खेल प्रशिक्षण का लाभ, ‘आरोह 2026’ शिविर का हुआ समापन।
Timarni, Harda | Jun 10, 2026 हरदा जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर ‘आरोह 2026’ का बुधवार को सिविल लाइन स्थित इनडोर स्टेडियम में समापन हुआ। कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर रजनी वर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिविर में हरदा, टिमरनी और खिरकिया क्षेत्र के करीब 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया।