Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
image
image
image
image

मुख्यमंत्री ने अत्याधुनिक 3-टेस्ला एमआरआई मशीन का किया शुभारंभ आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के अटल इंस्टीच्यूूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटीज़, चमियाना (एआईएमएसएस) में अत्याधुनिक 3-टेस्ला एमआरआई सुविधा का शुभारंभ किया। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, शिमला के बाद एआईएमएसएस प्रदेश का दूसरा सरकारी स्वास्थ्य संस्थान बन गया है, जहां यह उन्नत इमेजिंग तकनीक उपलब्ध करवाई गई है। लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित यह अत्याधुनिक 3-टेस्ला एमआरआई मशीन बेहतर गुणवत्ता की इमेजिंग, कम समय में जांच तथा अधिक सटीक निदान की सुविधा प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना वर्तमान राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि इस उन्नत एमआरआई सुविधा के शुरू होने से विभिन्न सुपर स्पेशियलिटी विभागों की निदान क्षमता अत्यधिक सुदृढ़ होगी, जिससे चिकित्सकों को जटिल बीमारियों का अधिक प्रभावी ढंग से पता लगाने और उनका उपचार करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब मरीजों को एमआरआई जांच के लिए संस्थान से बाहर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे उनके समय और धन दोनों की बचत होगी तथा उन्हें गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी। मुख्यमंत्री ने मीडिया से संवाद करते हुए कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताएं हैं तथा इन दोनों महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों को सशक्त बनाने के लिए धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों में कार्यरत चिकित्सकों से व्यापक विचार-विमर्श के पश्चात् पूरे प्रदेश में चिकित्सा तकनीक को उन्नत बनाने के लिए व्यापक सुधार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को सस्ती, आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में सरकार जहां एक ओर चिकित्सकों के रिक्त पद भर रही है, वहीं दूसरी ओर सभी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक और आधुनिक निदान उपकरणों से लैस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग्य चिकित्सकों को सरकारी सेवाओं में बनाए रखने के लिए प्रतिस्पर्धी वेतनमान भी प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने पूर्व भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र की उपेक्षा के कारण वर्षों तक पुराने चिकित्सा उपकरणों का उपयोग होता रहा। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी शिमला में 19 वर्ष पुरानी एमआरआई मशीन को हटाकर आधुनिक 3-टेस्ला एमआरआई प्रणाली स्थापित की गई है तथा आने वाले वर्षों में प्रदेश के अन्य सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों में भी इसी प्रकार की उन्नत मशीनें स्थापित कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों में 125 करोड़ रुपये की लागत से स्वचालित (ऑटोमेटेड) प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी, जहां अत्याधुनिक और पूरी तरह स्वचालित जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे जांच की सटीकता बढ़ेगी और मरीजों के उपचार में उल्लेखनीय सुधार होगा। श्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार एआईएमएसएस को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार रोबोटिक सर्जरी की सुविधा भी यहीं शुरू की गई थी, जिसके पश्चात् डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा, आईजीएमसी शिमला तथा श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, नेरचौक में भी रोबोटिक सर्जरी सुविधा आरम्भ की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार मरीजों को रोबोटिक सर्जरी की सुविधा रियायती दरों पर उपलब्ध करवा रही है, जबकि निजी अस्पतालों में यह उपचार अत्यंत महंगा होता है। इसी प्रकार एमआरआई और पैट स्कैन जैसी जांच भी प्रदेश में न्यूनतम दरों पर उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधारों के माध्यम से सभी जांचों के लिए शून्य प्रतीक्षा अवधि सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री ने एआईएमएसएस चमियाना में चिकित्सकों के साथ बैठक कर संस्थान की कार्यप्रणाली की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि चमियाना संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और इसके लिए आवश्यक धनराशि राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवा दी गई है। संस्थान तक बेहतर आवागमन सुनिश्चित करने के लिए ई-बस सेवाएं भी शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि संस्थान में सीनियर रेजिडेंट के पदों की संख्या बढ़ाई जाएगी। साथ ही सरकार 800 नर्सिंग पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है तथा दिसंबर तक 200 एसोसिएट प्रोफेसरों की नियुक्ति की जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एआईएमएसएस मोबाइल एप्लीकेशन का भी शुभारंभ किया, जिसके माध्यम से मरीज संस्थान और उसकी विभिन्न सेवाओं से संबंधित समस्त जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने संस्थान की स्वच्छता निगरानी प्रणाली का भी शुभारंभ किया, जिससे अस्पताल परिसर में साफ-सफाई और स्वच्छता प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, विधायक हरीश जनारथा, नगर निगम शिमला महापौर सुरेन्द्र चौहान, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बेरी, एआईएमएसएस के प्रधानाचार्य डॉ. बृज शर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। .0.

Shimla Urban, Shimla | Jul 11, 2026

MORE NEWS

चौपाल के पुलबाहल में सेब की 10 हजार पौधों की नर्सरी पर जहरीले स्प्रे का आरोप, लाखों के नुकसान का दावा; पीड़ित परिवार ने मांगी सुरक्षा।

न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो, चौपाल

शिमला जिले के चौपाल उपमंडल के पुलबाहल क्षेत्र में सेब की नर्सरी को कथित रूप से जहरीले खरपतवार नाशक स्प्रे से नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने चौपाल थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है और मामले की निष्पक्ष जांच के साथ न्याय की मांग की है।

चौपाल में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान पीड़ित ने बताया कि उनकी सेब की नर्सरी में करीब 10 हजार पौधे तैयार किए गए थे। आरोप है कि किसी ने नर्सरी में खरपतवार नाशक स्प्रे कर दिया, जिससे अधिकांश पौधे झुलस गए। उनका दावा है कि इस घटना से उन्हें लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि जिस परिवार पर वे संदेह जता रहे हैं, उसका आपराधिक इतिहास रहा है। उनका कहना है कि उक्त परिवार ने पहले भी उनके बड़े भाई के साथ मारपीट की थी, जिसमें उनके भाई की टांगें टूट गई थीं। परिवार ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई और पुलिस से उचित संरक्षण उपलब्ध कराने की मांग की है।

पीड़ित ने प्रशासन और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि उन्हें न्याय मिल सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों और जिम्मेदार लोगों का पता चल सकेगा।

चौपाल के पुलबाहल में सेब की 10 हजार पौधों की नर्सरी पर जहरीले स्प्रे का आरोप, लाखों के नुकसान का दावा; पीड़ित परिवार ने मांगी सुरक्षा। न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो, चौपाल शिमला जिले के चौपाल उपमंडल के पुलबाहल क्षेत्र में सेब की नर्सरी को कथित रूप से जहरीले खरपतवार नाशक स्प्रे से नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने चौपाल थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है और मामले की निष्पक्ष जांच के साथ न्याय की मांग की है। चौपाल में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान पीड़ित ने बताया कि उनकी सेब की नर्सरी में करीब 10 हजार पौधे तैयार किए गए थे। आरोप है कि किसी ने नर्सरी में खरपतवार नाशक स्प्रे कर दिया, जिससे अधिकांश पौधे झुलस गए। उनका दावा है कि इस घटना से उन्हें लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि जिस परिवार पर वे संदेह जता रहे हैं, उसका आपराधिक इतिहास रहा है। उनका कहना है कि उक्त परिवार ने पहले भी उनके बड़े भाई के साथ मारपीट की थी, जिसमें उनके भाई की टांगें टूट गई थीं। परिवार ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई और पुलिस से उचित संरक्षण उपलब्ध कराने की मांग की है। पीड़ित ने प्रशासन और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि उन्हें न्याय मिल सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों और जिम्मेदार लोगों का पता चल सकेगा।

Shimla Urban, Shimla | Jul 25, 2026

*सुन्नी के समग्र विकास को गति, 25 करोड़ की पेयजल योजना एक माह में होगी समर्पित - विक्रमादित्य सिंह*

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सुन्नी क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा रहा है तथा लोगों को सभी मूलभूत एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को सुन्नी तहसील में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
कैबिनेट मंत्री आज सुन्नी में नगर पंचायत सुन्नी के कार्यक्रम में उपस्थित जनता को सम्बोधित कर रहे थे। 
लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित की जा रही सुन्नी पेयजल योजना का 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। आगामी एक माह के भीतर यह योजना सुन्नी के लोगों को समर्पित कर दी जाएगी। इसी प्रकार, सिराज क्षेत्र के केलबागड़ी में 18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पेयजल योजना हाल ही में लोगों को समर्पित की गई है, जिससे क्षेत्र के लोगों को पेयजल की समस्या से राहत मिली है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा सुन्नी बस डिपो को 10 नई इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इससे सुन्नी तथा आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी और आवागमन संबंधी समस्याओं में कमी आएगी।
उन्होंने सुन्नी-लूहरी सड़क मार्ग के विस्तारीकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा, जिससे लोगों को लंबी यात्रा और घंटों के सफर से राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने विश्व बैंक के सहयोग से एचपी रेड्डी परियोजना के अंतर्गत सुन्नी-लूहरी सड़क मार्ग के उन्नयन एवं विस्तारीकरण के लिए 30 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है। इससे इस सड़क मार्ग को अधिक चौड़ा, सुरक्षित तथा गुणवत्तायुक्त बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गत महीनों थली पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके मरम्मत कार्य के लिए 10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वर्तमान में पुल की मरम्मत का कार्य प्रगति पर है।
इसके अतिरिक्त, सुन्नी क्षेत्र के लिए लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली मल निकासी परियोजना के टेंडर जारी कर दिए गए हैं तथा शीघ्र ही इस परियोजना का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

*सुन्नी में होगा बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण*
उन्होंने बताया कि सुन्नी में बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय के माध्यम से 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, हनुमान मंदिर के समीप वातानुकूलित (एसी) लाइब्रेरी का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।

*यह रहे उपस्थित* 
इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष शिमला ग्रामीण हरी कृष्ण हिमराल, पंचायत समिति अध्यक्षा कौशल्या, नगर पंचायत सुन्नी की अध्यक्षा सत्या वर्मा, उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) सुन्नी राजेश वर्मा सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*जनसमस्याएं सुनी, शांतिपूर्ण सामाजिक मार्च में लिया हिस्सा*
इससे पूर्व लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जन समस्याएं सुनी और अधिकारियों के सहयोग से अधिकतर समस्याओं का समाधान मौके पर ही सुनिश्चित किया। उन्होंने सुन्नी बाजार में शांतिपूर्ण सामाजिक मार्च में भी हिस्सा लिया। 
-0-

*सुन्नी के समग्र विकास को गति, 25 करोड़ की पेयजल योजना एक माह में होगी समर्पित - विक्रमादित्य सिंह* लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सुन्नी क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा रहा है तथा लोगों को सभी मूलभूत एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को सुन्नी तहसील में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री आज सुन्नी में नगर पंचायत सुन्नी के कार्यक्रम में उपस्थित जनता को सम्बोधित कर रहे थे। लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित की जा रही सुन्नी पेयजल योजना का 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। आगामी एक माह के भीतर यह योजना सुन्नी के लोगों को समर्पित कर दी जाएगी। इसी प्रकार, सिराज क्षेत्र के केलबागड़ी में 18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पेयजल योजना हाल ही में लोगों को समर्पित की गई है, जिससे क्षेत्र के लोगों को पेयजल की समस्या से राहत मिली है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा सुन्नी बस डिपो को 10 नई इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इससे सुन्नी तथा आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी और आवागमन संबंधी समस्याओं में कमी आएगी। उन्होंने सुन्नी-लूहरी सड़क मार्ग के विस्तारीकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा, जिससे लोगों को लंबी यात्रा और घंटों के सफर से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने विश्व बैंक के सहयोग से एचपी रेड्डी परियोजना के अंतर्गत सुन्नी-लूहरी सड़क मार्ग के उन्नयन एवं विस्तारीकरण के लिए 30 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है। इससे इस सड़क मार्ग को अधिक चौड़ा, सुरक्षित तथा गुणवत्तायुक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गत महीनों थली पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके मरम्मत कार्य के लिए 10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वर्तमान में पुल की मरम्मत का कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त, सुन्नी क्षेत्र के लिए लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली मल निकासी परियोजना के टेंडर जारी कर दिए गए हैं तथा शीघ्र ही इस परियोजना का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। *सुन्नी में होगा बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण* उन्होंने बताया कि सुन्नी में बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय के माध्यम से 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, हनुमान मंदिर के समीप वातानुकूलित (एसी) लाइब्रेरी का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। *यह रहे उपस्थित* इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष शिमला ग्रामीण हरी कृष्ण हिमराल, पंचायत समिति अध्यक्षा कौशल्या, नगर पंचायत सुन्नी की अध्यक्षा सत्या वर्मा, उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) सुन्नी राजेश वर्मा सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। *जनसमस्याएं सुनी, शांतिपूर्ण सामाजिक मार्च में लिया हिस्सा* इससे पूर्व लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जन समस्याएं सुनी और अधिकारियों के सहयोग से अधिकतर समस्याओं का समाधान मौके पर ही सुनिश्चित किया। उन्होंने सुन्नी बाजार में शांतिपूर्ण सामाजिक मार्च में भी हिस्सा लिया। -0-

Shimla Urban, Shimla | Jul 25, 2026