बरेली: बरेली पुलिस में बड़ी प्रोन्नति, CO पंकज श्रीवास्तव बने ASP, पिपिंग सेरेमनी में सजी वर्दी पर नई पहचान
बरेली में आज पुलिस महकमे में एक अहम और गर्व का पल देखने को मिला। जोन कार्यालय में आयोजित पिपिंग सेरेमनी के दौरान पुलिस उपाधीक्षक (CO) नगर तृतीय पंकज कुमार श्रीवास्तव को अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) पद पर प्रोन्नत किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) बरेली जोन रमित शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अनुराग आर्य ने उनके कंधों पर रैंक लगाकर सम्मानित किया