कटनी नगर: बरगवां में सीवर लाइन खुदाई के दौरान केबल की लूट, जेसीबी के बीच जान जोखिम में डाल रहे लोग
शहर के मॉडल रोड स्थित बरगवां क्षेत्र में सागर पुलिया के पास सीवर लाइन बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है। लेकिन इस कार्य में सड़क के नीचे हो रही गहरी खुदाई के दौरान पुरानी केबिल बाहर निकल रही जिसमे मौजूद, तांबा और अन्य धातुओं के लालच में महिलाएं बच्चे और युवक यहां दिन भर कार्य के दौरान इस केबल को उठाने जमे रहते है आज बुधवार सुबह 10 बजे ऐसा ही नजारा देखने मिला।