चकिया: इलिया में 25 साल पुराने अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन को कराया गया खाली
डीएम के निर्देश पर चकिया तहसील प्रशासन ने इलिया में बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सभा की सरकारी भूमि, अमृत सरोवर, सड़क व अन्य सार्वजनिक संपत्तियों से लगभग 25 वर्ष पुराने अवैध कब्जे हटवाए। बुधवार सुबह 11 बजे तहसीलदार देवेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में तीन जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण, गुमटियां और दुकानों को ध्वस्त कर भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया।