नजीबाबाद: स्मार्ट मीटरों से बढ़ी जनता की परेशानी, चेयरमैन साहनपुर ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
सोमवार 12:00 के करीब नगर पंचायत साहनपुर के चेयरमैन एवं आजाद समाज पार्टी के मुरादाबाद मंडल प्रभारी खुर्शीद मंसूरी ने क्षेत्र में लगाए जा रहे विद्युत स्मार्ट प्रीपेड मीटरों से उत्पन्न जनसमस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी नजीबाबाद शैलेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में बताया गया कि नजीबाबाद क्षेत्र की आम जनता से स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को लेकर लगातार परेशान हैं।