मढ़ौरा: अगहरा के सहयोग शिविर में राजस्व से जुड़े अत्याधिक मामलों की मिली शिकायत
प्रखंड के अगहरा में आयोजित सहयोग शिविर में राजस्व से जुड़े सबसे अधिक मामलो की शिकायत अधिकारियों को प्राप्त हुई । मंगलवार की दोपहर दो बजे उक्त शिविर के प्रभारी जिला श्रम अधिक्षक देवेन्द्र कुमार प्रभाकर ने कहा कि राजस्व से 15 ,ग्रामीण विकास विभाग से 1 ,खाद्य आपुर्ती से 5 व शिक्षा विभाग से जुड़े एक शिकायत प्राप्त हुए है जिन्हें निपटारा कराया जाएगा ।