गिरिडीह: नगर भवन में रोजगार मेला-2025 का आयोजन, 67 अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर और 199 शॉर्टलिस्ट
नगर भवन में मंगलवार को 10 बजे से श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग रॉची के तत्वाधान में रोजगार मेला-2025" का आयोजन किया गया।यहां जिला परिषद, अध्यक्ष, मुनिया देवी, अनुमण्डल पदाधिकारी, गिरिडीह श्रीकांत यशवंत विस्पुटे, जिला नियोजन पदाधिकारी, गिरिडीह मो० इमरान फारूकी के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर रोजगार मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया।