सेपउ: हनुमानजी और सिद्ध बाबा मंदिरों से घंटे चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश, चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
Sepau, Dholpur | Apr 11, 2026 दौपुरा के गांव मठ खाकनाथ में शुक्रवार बीती रात अज्ञात चोरों ने एक मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। अज्ञात चोर हनुमान जी मंदिर और सिद्ध बाबा के मंदिर से दो दर्जन से अधिक घंटे चोरी कर ले गए। सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली, तो इलाके में हड़कंप मच गया। जिससे लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। सूचना मिलते ही बसेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची