अनूपपुर: जिले में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन पर मंथन, आमजन को मिलेगी बेहतर प्रशासनिक सुविधा
मध्य प्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के संबंध में कलेक्टर हर्षल पंचोली की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन एवं युक्तियुक्तकरण पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि इसका उद्देश्य आम नागरिकों को उनके नजदीक बेहतर और त्वरित प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना है। बैठक में आयोग की टीम लीडर प्रो. डॉ. नीतू जैन उपस्थित रही ।