वाराणसी : रोपवे कार्य में लगे डंपर से कुचलकर महिला की मौत, लोगों ने किया चक्काजाम, चालक पकड़ाया
Sadar, Varanasi | Feb 20, 2024 विद्यापीठ भारत माता मंदिर के समीप डंपर से कुचलकर महिला की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया। डंपर चालक को पकड़कर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।