जशपुर: मुख्यमंत्री 17 अप्रैल को जशपुर में करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 17 अप्रैल को जशपुर प्रवास पर रहेंगे, जहां वे रणजीता स्टेडियम में आयोजित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होकर नई स्वीकृत सड़कों का भूमिपूजन एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।मुख्यमंत्री इस दौरान बुजुर्गों के लिए डे-केयर सुविधा के रूप में विकसित ‘सियान गुड़ी’ का भी शुभारंभ करेंगे।