कन्नौज: पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम
कन्नौज के मकरंद नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों के द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प चढ़ाए गए। पंडित नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।