कन्नौज: कार्तिक पूर्णिमा को लेकर सदर कोतवाल ने पुलिस फोर्स के साथ मेहंदी घाट गंगा स्नान स्थल का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
कन्नौज के मेंहदी घाट पर कार्तिक पूर्णिमा को श्रद्धालुओं के गंगा स्नान को लेकर चल रही तैयारी का निरीक्षण करने पहुंचे सदर कोतवाल कपिल दुबे ने गुरुवार को समय लगभग 12 बजे मेहंदी घाट का निरीक्षण किया और सम्बंधित अधिकारियों कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए, कोतवाल ने बताया कि कल कार्तिक पूर्णिमा है जिसको लेकर मेहंदी घाट पर गंगा स्नान करने श्रद्धालु की भीड़ होगी।