कन्नौज: सलेमपुर तारबांगर गांव में खेत पर काम कर रहे 2 युवकों को मधुमक्खियों ने बनाया शिकार, पानी में छुपकर बचाई जान
कन्नौज में खेत पर काम कर रहे दो भाइयों को मधुमक्खियों के झुंड ने शिकार बनाया। मधुमक्खियों के हमले से बचने को 1 घंटा तक ट्यूबल के पानी में छुपे रहे दोनो युवक। मूर्छित अवस्था में दोनों को लोगों ने अस्पताल में कराया भर्ती, जहां हुआ उपचार। कन्नौज कोतवाली के सलेमपुर ताराबांगर गांव का मामला है।