बटियागढ़: मुहरई नकटी मार्ग पर पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
रविवार शाम मुहरई नकटी मार्ग पर बाइक सवार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गए,हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हुआ, घटना की सूचना पर 108 सेवा मौके पर पँहुची,म्रतक व घायल दोनो को सिविल अस्पताल हटा भेजा गया,घटना में उमेश पिता पँखुआ अहिरवार उम्र 38 वर्ष की मौत हो गई जबकि गनपत अहिरवार उम्र 65 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हुए,