बटियागढ़: गुरैया के समीप जंगली सुअर से टकराकर बाइक सवार दो महिलाएँ हुई घायल, अस्पताल में भर्ती
पाली मार्ग पर गुरैया के पास जंगली सुअर से टकराकर बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गए, घटना में बाइक सवार दो महिलाएं घायल हुई जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा भेजा गया,घायलो में भागवती पटेल पति प्रभु पटेल और कविता पति वीरेंद्र पटेल शामिल हैं,दोनो महिलाएं बाइक से दवा कराने के लिए हटा जा रही थी तभी सड़क पर अचानक जंगली सुअर आने से हादसा हुआ,