चकिया: अलीपुर भंगड़ा गांव में पुलिस-वन विभाग टीम पर हमले के मामले में 3 आरोपियों पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित
पुलिस द्वारा आज बुधवार दोपहर 03 बजे जानकारी दी गयी की अलीपुर भंगड़ा गांव में पुलिस व वन विभाग की टीम पर हमले के मामले में प्रशासन ने फरार चल रहे 3 शातिर अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। वहीं आरोपियों की ओर से हाईकोर्ट में FIR रद्द कराने की मांग भी खारिज हो गई है। पुलिस अब फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।