सिसई: रथ यात्रा के अवसर पर नागफनी स्थित जगन्नाथ मंदिर में उमड़ी भीड़#
Sisai, Gumla | Jul 7, 2024 सिसई प्रखंड में रथ यात्रा को लेकर क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह देखा गया।सुबह से ही नागफनी स्थित जगन्नाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ देखी गई।भक्तगण मंदिर में अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव से नहा धोकर पूजा पाठ करने के लिए पहुंचे। पूजा करने के बाद मंदिर के बाहर आए हुए भिखारी को दान भी किया। दोपहर के बाद रथ यात्रा निकाली जाएगी।