सिसई: छारदा रोड में सड़क दुर्घटना में पांच लोग हुए घायल रेफरल अस्पताल सिसई में हुआ प्राथमिक इलाज
Sisai, Gumla | Jul 7, 2024 सिसई थाना क्षेत्र के छारदा रोड में शनिवार रात को दो मोटरसाइकिल के टक्कर से सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। एक मोटरसाइकिल में राजकुमार मुंडा,पुष्पा कुमारी व अनुराधा कुमारी मोटरसाइकिल में सवार थे साथ में उनके एक बच्चा भी था। दूसरा मोटरसाइकिल में ललित उरांव था।छारदा रोड में दोनों मोटरसाइकिल में टक्कर हुई। जिसके कारण मोटरसाइकिल में सवार सभी लोग घायल हुए।