सिसई: पूसो अंबेडकर चौक में सोमेश्वर उरांव के नेतृत्व में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का किया पुतला दहन
Sisai, Gumla | Jul 7, 2024 सिसई प्रखंड के ग्राम पुसो के अंबेडकर चौक में आदिवासी नेता सोमेश्वर उरांव के नेतृत्व में हिंदू समाज के लोगों ने,राहुल गांधी के द्वारा पूरे देश के समस्त हिंदू समाज को हिंसक कहे जाने पर उग्र होकर बीते रात पुतला दहन किया। सोमेश्वर उरांव ने रविवार सुबह जानकारी देकर घोर विरोध किया व कहा कि यदि हिंदू समाज हिंसक होता तो आज पूरे देश में और कोई धर्म के लोग न होते।