जहानाबाद: बरछी बीघा गांव में बालू लदे ट्रैक्टर ने ट्रक चालक को कुचला, मौके पर मौत, परिजनों में कोहराम
जहानाबाद जिले के ओकरी थाना क्षेत्र के बरछी बीघा गांव में शुक्रवार रात बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से ट्रक चालक दीपू कुमार की मौत हो गई। हादसा रात करीब 9 बजे हुआ। टक्कर के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं।