फिरोज़ाबाद: गांव दिनहुली में फांसी के फंदे पर लटका मिला एक महिला का शव, मायके पक्ष ने पति पर हत्या करने का लगाया आरोप
फ़िरोज़ाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र के गांव दिनहुली में रविवार की सुवह रेखा उर्फ़ रवीना नामक महिला की लाश को फांसी के फंदे से बरामद किया है। मृतका के मायके वालो ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है।