फिरोज़ाबाद: कनवारा में चाचा-चाची ने ईंटें फेंककर तथा फरसा मारकर माँ-बेटे को किया घायल, उपचार जारी
थाना खैरगढ क्षेत्र कनवारा निवासी संजय और उसकी माँ बीरवती को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। जहां संजय के पिता का आरोप था संजय के चाचा चाची ने अकारण संजय को फरसा मार घायल कर दिया, बचाने आई उसकी मां को भी पीटा, ईंटें फेंककर भी घायल किया। सूचना थाना पुलिस को दी गई। दोनो को उपचार व मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।