कांके: झारखंड में छठ महापर्व को लेकर एनडीआरएफ की तैयारी, तीन जिलों में टीम रहेगी मुस्तैद
Kanke, Ranchi | Oct 22, 2025 झारखंड में छठ महापर्व को लेकर एनडीआरएफ टीम तीन जिलों में मुस्तैद रहेगी। एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट विनय कुमार ने बुधवार शाम करीब चार बजे बताया कि एनडीआरएफ की टीम रांची, हजारीबाग और जमशेदपुर में तैनात की जाएंगी। उन्होंने कहा कि एनडीआरफ की ओर से सभी जरूरी रिहर्सल और मॉक ड्रिल्स पूरी कर ली गई हैं।