मेरठ: शास्त्रीनगर में बुजुर्ग दंपत्ति को घर में बंधक बनाकर लूट का खुलासा,दो बदमाश गिरफ्तार
Meerut, Meerut | Jul 1, 2024 नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में बुजुर्ग दंपत्ति को घर में बंधक बनाकर लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शेयर मार्केट में पैसा गवाने पर लूट की वारदात को दिया गया था अंजाम। बदमाशों से लूटी गई नगदी और सामान भी बरामद। सीसीटीवी के माध्यम से बदमाशों तक पहुंची पुलिस। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने प्रेसवार्ता कर किया खुलासा।