मेरठ: बहसूमा से SSP ऑफिस पहुँचे लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर किया हंगामा, दबंगों ने युवक की पिटाई कर तोड़े थे दोनों पैर
Meerut, Meerut | Jul 1, 2024 बहसूमा थाना क्षेत्र से SSP ऑफिस पहुंचे सैकड़ो लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।लोगों ने बताया कि दबंगों ने खेत में तारबंदी के दौरान युवक पर जानलेवा हमला कर उसके दोनों पैर तोड़ दिए थे, लेकिन थाना पुलिस ने मामूली धाराओं में आरोपियों का चालान किया है। आरोप है कि थाना पुलिस में आरोपियों से सांठगांठ कर रखी है।