मेरठ: रेलवे रोड क्षेत्र से लापता रिटायर्ड जज का शव हापुड़ की देहरा झील में मिला,3 दिन पहले हुए थे लापता
Meerut, Meerut | Jul 1, 2024 3 दिन से लापता रिटायर जज रवि मल्होत्रा का शव हापुड़ की देहरा झील में तैरता हुआ मिला,जिसके बाद शव को बाहर निकाल कर हापुड़ पुलिस ने मेरठ में परिजनों को सूचना दी।हापुर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की।पुलिस का कहना है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता लग पाएगा।