मेरठ: ट्रैफिक पुलिस के उत्पीड़न से परेशान विकलांग ई रिक्शा चालकों ने SSP ऑफिस में की शिकायत, अवैध वसूली का लगाया आरोप
Meerut, Meerut | Jul 1, 2024 ट्रैफिक पुलिस के उत्पीड़न से तंग आकर सैकड़ो विकलांग ई रिक्शा चालक सोमवार को SSP ऑफिस पहुँचे।और आरोप लगाते हुए बताया की ट्रैफिक पुलिस उनका गलत तरह से चालान काटती है,और उनसे अवैध वसूली भी की जाती है। उन्होंने SSP को शिकायती पत्र दे न्याय की गुहार लगाई है।SSP ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।