मंझनपुर: कौशाम्बी पुलिस को मिला ट्रैकर डॉग 'लियो', अब अपराधियों की तलाश होगी तेज, पुलिसिंग को मिलेगी नई ताकत
कौशाम्बी पुलिस की अपराध नियंत्रण और अपराध अनावरण क्षमता को नई मजबूती मिली है। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने बताया कि जनपद पुलिस को अत्याधुनिक प्रशिक्षण प्राप्त ट्रैकर डॉग 'लियो' मिला है। अपनी तेज सूंघने की क्षमता और विशेष प्रशिक्षण के दम पर लियो अपराध स्थलों से महत्वपूर्ण साक्ष्य खोजने अपराधियों के सुराग जुटाने, लापता व्यक्तियों की तलाश करने आदि में मदद मिलेग।