कानपुर: गोविंदनगर थाना अंतर्गत वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मुकदमा हुआ दर्ज, सहायक पुलिस आयुक्त बाबू पुरवा ने दी जानकारी
सहायक पुलिस आयुक्त बाबू पुरवा ने जानकारी दी की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें कुछ लोग एक व्यक्ति को बुरी तरह से पीट रहे थे। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस द्वारा लगातार आरोपियों के घर पर दबिश दी जा रही है। तहरीर प्राप्त कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।