मौदहा: बिवांर थाना क्षेत्र में गेस्ट हाउस में खाना बनाने जा रही अधेड़ महिला पर हुआ जानलेवा हमला
एक गेस्ट हाउस में खाना बनाने के लिए जा रही अधेड़ महिला के साथ अभद्रता करते हुए गांव के युवक ने जानलेवा हमला कर लोहे की राड से सिर में वार कर घायल कर दिया। महिला के अचेत होने पर उसे छानी सीएचसी से सदर चिकित्सालय रिफर किया गया। जहां से उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। महिला के जेठ ने तहरीर देकर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस युवक की तलाश