बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में पिपरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित उच्चतर (+2) माध्यमिक विद्यालय,नारायण पकड़ी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन पिपरा विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव के द्वारा किया गया। जानकारी बुधवार दोपहर करीब 03 बजे मिली।