तेघरा: तेघड़ा थाना पुलिस ने नयानगर दुलारपुर गांव से एक देसी कट्टा के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया
तेघड़ा थाना की पुलिस ने थाना अंतर्गत नया नगर दुलारपुर गांव से एक देसी कट्टा के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है।जिसकी जानकारी बेगूसराय पुलिस कप्तान ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दिया। उन्होंने बताया कि तेघड़ा थाना की पुलिस ने शनिवार को दिन के नौ बजे गस्ती के दौरान उक्त अपराधी को गिरफ्तार किया है।जो शराब के नशे में था और उसके पास एक हथियार भी था।