खरगोन। विश्व हिन्दू परिषद् (विहिप) के गौरक्षा विभाग ने बकरीद से पहले गौवंश की हत्या और तस्करी पर पूर्ण विराम लगाने के लिए कमर कस ली है। विहिप पदाधिकारियों ने शनिवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल मंगुभाई पटेल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। रविवार को इस कदम की चर्चा पूरे प्रदेश में तेज हो गई।