शाहनगर: आदिवासी बाहुल्य कल्दा में 9 दिसंबर को मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह/निकाह का आयोजन, तैयारियां जोरों पर
बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 9 दिसंबर को पवई जनपद पंचायत के आदिवासी बाहुल्य ग्राम कल्दा में जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार एवं पवई विधायक प्रहलाद लोधी की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री कन्यादान सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।