बारा: घूरपुर-लालापुर मार्ग पर गड्ढों ने बढ़ाया खतरा, हल्की बारिश में बने जानलेवा, जिम्मेदार बेखबर
Bara, Allahabad | Apr 29, 2026 घूरपुर से लालापुर जाने वाले मुख्य मार्ग की हालत बदहाल हो गई है। आज बुधवार दोपहर सड़क पर जगह-2 बने गहरे गड्ढे हल्की सी बारिश में पानी भर गया हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो रहा है। आए दिन फिसलकर गिरने और हादसों की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।