जबलपुर: कांग्रेस प्रवक्ता का असम के भाजपा मुख्यमंत्री पर हमला, पवन खेड़ा के घर छापेमारी को बताया साजिश
कांग्रेस नेताओं ने हाल ही में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के आवास पर हुई छापेमारी को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। मंगलवार को 5 बजे प्रेसवार्ता के दौरान, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय उपाध्याय ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन और राजनीतिक प्रतिशोध की पराकाष्ठा करार दिया।