सुसनेर: मोड़ी रोड पर खेत में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
शनिवार दोपहर करीब 4 बजे मोड़ी रोड स्थित एक खेत में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि उन पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। डायल 112 और नप का दमकल वाहन मौके पर पहुँचा ओर काबू पाया।