जसवंतनगर: जसवंत नगर के मॉडल तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 10 शिकायतें हुईं दर्ज, एसपी अभयनाथ रहे मौजूद
सुरेश गुप्ता ने शिकायत में कहा कि मोहन की मढैया से काली मंदिर जाने वाले रास्ते में नदी पड़ती है नदी की पुलिया नहीं होने से लोगों को आने जाने में काफी परेशानी होती है उन्होंने पुलिया अति शीघ्र बनवाने की गुहार लगाई है जिससे आम जनों को लाभ हो सके इस दौरान राजस्व विभाग की शिकायतें अधिक रही.एसडीएम ने आई समस्याओं के जांच कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।